चंद्रगढी में शनि देव पूजन व रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए ...राजेंद्र शुक्ला ....देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, February 4, 2023

चंद्रगढी में शनि देव पूजन व रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए ...राजेंद्र शुक्ला ....देखिए खास खबर....

चंद्रगढी में शनिदेव पूजन व रामायण कार्यक्रम मे शामिल हुए..राजेन्द्र शुक्ला.. 


CG. Right taimes news..... 

पथरिया - ब्लॉक के ग्राम पंचायत चंद्रगढी में शनिदेव पूजन व रामायण कार्यक्रम में पहुचे कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष व छाया विधायक बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला जी ने ग्रामवासीयों को बधाई देते हुए बोले की शनिदेव न्यायप्रिय देवता है, विधि विधान से पूजन अर्चना करने से प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते है, वंही प्रभु श्रीरामचंद्र जी का पुरा नाम हमें लेने चाहिए जय श्री सीताराम क्योकि सीता और राम एक दूसरे के बिना अधूरे है, दुनिया मे लोग जरूरत के हिसाब से अपने से बड़ो का नाम सुख दुख मे लेते है,  लेकिन ईश्वर का नाम सदैव स्मरण करने के लिए हि होते है, जितना नाम स्मरण करेंगे उतने हम भक्ति के ओर और भगवान की ओर खींचे चले जाएंगे क्योकि *दुख मे सुमिरन सब करे, सुख मे करे न कोई, जो सुख मे सुमिरन करे तो दुख काहे को होए* चुंकि प्रभु श्रीरामचंद्र जी साधारण मानव  के रूप मे जन्म लेकर मर्यादा के साथ कैसे जिया जाता है, दुख मे भी कैसे संयम से फैसले लिए जाते है, व माता - पिता, गुरु, भाई, बहन, मित्र के लिए हमारे आचरण कैसे होने चाहिए, मानव जीवन के सारे सुख - दुख राज प्रभु श्रीरामचंद्र जी के रामायण मे है कहते हुए सभी से हालचाल जान उनकी समस्या का समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा किये। 

कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर, बाल्मीकि सिंह ठाकुर, शनि मंदिर पुजारी बंशीलाल यादव, ब्लाक युवा कांग्रेस महासचिव मुकेश साहू, तनिष कुर्रे, सौरभ शुक्ला, देवेंद्र निर्मलकर, सूरज साहू, दीपक पाली, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Pages