राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस में असंतोष, सतनामी समाज की बेटी पुष्पा घृतलहरे को मौका देने की उठी मांग..... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 7, 2026

राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस में असंतोष, सतनामी समाज की बेटी पुष्पा घृतलहरे को मौका देने की उठी मांग..... देखिए खास खबर........

 राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस में असंतोष, सतनामी समाज की बेटी पुष्पा घृतलहरे को मौका देने की उठी मांग.......


सीजी राईट टाइम्स न्यूज़...............

मुंगेली। कांग्रेस पार्टी में राज्यसभा सदस्य के चयन को लेकर जिले में असंतोष सामने आने लगा है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए श्रीमती फूलोदेवी नेताम को पुनः उम्मीदवार बनाए जाने की संभावित चर्चा पर आपत्ति जताते हुए नाराजगी व्यक्त की है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि बार-बार एक ही व्यक्ति को बड़े पदों पर अवसर दिया जाएगा तो अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाएगा। उनका मानना है कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी अवसर मिलना आवश्यक है।



इसी संदर्भ में कार्यकर्ताओं ने इस बार राज्यसभा सदस्य के लिए सतनामी समाज की बेटी पुष्पा घृतलहरे, निवासी ग्राम मदकूदीप (जिला मुंगेली) को उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पुष्पा घृतलहरे को मौका देने से समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर भी मजबूती मिलेगी।

सतनामी समाज प्रमुखों की मांगे............

जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी घसीयादास घृतलहरे ने कहा कि :- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती फूलोदेवी नेताम को पुनः प्रत्याशी बनाया है, जिसका वे सम्मान करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सतनामी समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ की कुल आबादी में लगभग 25 प्रतिशत लोग सतनामी समाज से जुड़े हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से करीब 20 सीटों पर यह समाज निर्णायक भूमिका निभाता है। ऐसे में समाज को प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।

पूर्व नगर अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने कहा*:- कि पुष्पा घृतलहरे राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेत्री हैं। उन्हें राज्यसभा भेजे जाने से बिलासपुर और मुंगेली जिले का मान-सम्मान बढ़ेगा।

वहीं नवजीवन सतनामी समाज समिति सरगांव अध्यक्ष संतोष घृतलहरे ने कहा -कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज सामाजिक, राजनीतिक और संख्या बल के लिहाज से प्रभावशाली समाज है। पहले इस समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है, लेकिन पिछले 15–20 वर्षों से प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शीर्ष नेताओं से इस विषय पर पुनर्विचार करने की अपील की है।


Pages