सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
लोरमी- विधानसभा के अन्तर्गत मानस मंच में धर्मप्रेमी समस्त शिवभक्त, लोरमी के द्वारा आयोजित संगीतमय धर्मनगरी लोरमी में जनकल्याण हेतु शिवमहापुराण कथा दान दाता श्रद्धालुओ के द्वारा आयोजन किया गया था। जिसमे *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू जी* शामिल हुई। वही भगवान शिव जी के छायाचित्र पर मत्था टेक कर क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की। कथावाचक व्यास पंडित धर्मेन्द्र त्रिपाठी जी एवम् संजय द्विवेदी जी के श्रीमुख से कथा श्रवण किए। मुख्य यजमान के रूप में महिला भजन मंडली लोरमी उपस्थित रही।।इस अवसर पर पार्षद किरन राकेश दुबे जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी ठाकुर जी, व धर्मप्रेमी समस्त शिवभक्त व लोरमी नगरवासी उपस्थित थे।
