नाबालिग बालिका से दैहिक शोषण के आरोपी गिरफ्तार पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई...........
CG. Right Times news ..........
पथरिया - थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण करने के मामले में पथरिया पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में पीड़िता की इंस्टाग्राम के माध्यम से ग्राम डिघोरा निवासी बिट्टू कुर्रे से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को मंदिर घुमाने का झांसा देकर आरोपी उसे डिघोरा ले गया, जहां उसने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
बताया गया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बावजूद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना पथरिया में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 137(2), 64, 64(2)(ड), 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी ग्राम डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 7 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका..........
कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, सउनि नरेश साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश, वीरभद्र सिंह, आरक्षक हलीश गेदले, विनोद बंजारे, राजतिलक बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव एवं मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।
