सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल पथरिया मे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत व शाला विकास समिति अध्यक्ष संपत जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। वही एक ओर कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही छात्र-छात्राओ ने अपने एक अलग ही अंदाज में मंच पर अपनी कौशल कलाओं का प्रदर्शन किए। वार्षिक उत्सव के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने बच्चों से कहा आप सभी अच्छे से मेहनत करिए और अच्छा परिणाम लाइए। शिक्षा के साथ साथ खेलो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शिक्षा का अनिवार्य अंग माना गया है हम सब यह जानते हैं कि खेलकूद जीवन का आवश्यक अंग है यह शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करती है। विद्यालय में एक नियत समय में होने वाली वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम होना बहुत जरूरी होता है इससे विभित्र छात्रों के अंदर पढ़ाई के अलावा छिपी प्रतिभा बाहर आती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वरी घनश्याम वर्मा जिला पंचायत सदस्य ने उक्त बातें छात्रोंसे कहा आज वर्तमान समय में पढ़ाई जितनी हमरे लिए जरूरी है उतनी ही जरूरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन. सभी छात्रों का मानसिक तनाव दूर होता है ।स्कूल जीवन की परंपरा कोई नई नहीं है। सदियों से देश में ज्ञान का स्रोत रही है। हमारे यहां आदिकाल से ही गुरुकुल परंपरा रही है। बड़े-बड़े राजा-महाराजा भी अपनी राजसी वैभव छोड़कर ज्ञान-प्राप्ति के लिए गुरुकुल जाते थे। यहां तक की भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम भी पढ़ने के लिए गुरुकुल आश्रम गए थे। गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर होता है, संसार को ऐसी सीख दी। स्कूल एक ऐसा पड़ाव है इससे हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है और गुजरना भी चाहिए क्योंकि यह पड़ाव हमें हमारे भविष्य को संवारने में मदद करता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बाद आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
विशिष्ट अतिथि वाशी उल्लाह खान सभापति जिला पंचायत मुंगेली ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। इसके अलावा बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने स्कूल की वार्षिक उत्सव बच्चों के प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत के फलस्वरूप ही बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव है।
नगर पंचायत सभापति संपत जयसवाल ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए आज के बच्चे पढ़ाई के अलावा इंटरनेट की दुनिया में खोए रहते है आज वार्षिक उत्सव का जो कार्यक्रम है इसे इसके नियत समय समय पर अवस्यक है जिससे छात्रों के मनोरंजन के साथ मानसिक स्वास्थ्य मिलता है सफल कार्यक्रम के लिए सभी शाला परिवार को बधाई।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीतला दिवेदी,पार्षद धर्मेन्द्र श्रीवास, पार्षद अनिता मरकाम, पार्षद दीपक साहू, पार्षद गिरजेश दिवाकर, पार्षद प्रमोद उइके, एल्डरमैन तुलसी सोनवानी, एल्डरमैन कमल नारायण दिवेदी, एल्डरमैन संतोष पाली, एल्डरमैन राजेश यादव, गांधी यादव, मारकंडे यादव,रवि राठौड़, छोटू जायसवाल, स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल के प्राचार्य सुरजीत टंडम एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्रों के स्वजन व भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे ।
