छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय बैठक संपन्न......
राजकुमार यादव बने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष, अजीत बघेल को मिली मुंगेली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी...
CG. Right Times news............
मुंगेली/सरगांव। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव स्थित सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग सहित मुंगेली, बिल्हा एवं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे तथा वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजकुमार यादव को संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं सफल आयोजनों के संचालन को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व दीपक राई ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ आज प्रदेश का एक मजबूत एवं सक्रिय पत्रकार संगठन बन चुका है। संगठन ने हमेशा पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक पत्रकारों को अभिमान्यता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती का आधार पत्रकार साथियों की एकजुटता और आपसी विश्वास को बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब जिला और ब्लॉक इकाइयां नियमित रूप से सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने तथा वर्ष में कम से कम दो बड़े पत्रकार मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संभागीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कमल गुप्ता को संभागीय उपाध्यक्ष तथा चन्द्रकांत निर्णेजक को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में मुंगेली जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें अजीत बघेल को जिला अध्यक्ष, नारायण बंजारे को महासचिव, महेंद्र साहू एवं हरजीत भास्कर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अरविंद बंजारा को मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद जायसवाल को लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष, देवचरण जोशी को पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष तथा मनहरण बंजारे को बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संभाग अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राजकुमार यादव ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, संपत्ति शर्मा, शिवम पांडेय, शाहनवाज खान, निर्मल अग्रवाल, माखन घृतलहरे, उमेश दिवाकर, त्रिलोक कोसले, राकेश भास्कर, गुलजार सिंह लहरे, पुरुषोत्तम सेन, शाहे आलम, चेतन तिवारी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


