पथरिया छात्रावास में पानी की समस्या , हप्तेभर से नही नहाए छात्रवास के बच्चे*.....
CG. Right taimes news......
पथरिया- नगर के बीचो बीच स्थित प्रि -मेट्रिक कन्या छात्रावास का बुरा हाल है ।एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा छात्रवास में रहने वाले स्कूली बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए विभीन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दे रही है । लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ और ही बया कर रही है ।
छात्रावास में रहने वाली कक्षा 6 वी कि छात्रा ने बताया कि छात्रवास में लगभग एक सप्ताह से पानी बंद पड़ा है जिसकी वजह से हम सभी छात्र को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है! परंतु एक सप्ताह से नहाय भी नही है । और निस्तारी के लिए पुराने टंकी में पड़े गंदे पानी से ही काम चलाया जा रहा है ।
आपको बता दें कि इस पथरिया प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास में कुल 29 छात्रा है । वही एक छात्राए ने बताया कि इन सब समस्या को अपने परिजनों से बताने के लिए अधीक्षक मैडम के द्वारा मना किया जाता है ।और घर भी नही जाने दे रहे है ।
शर्मनाक यह है कि जो जिम्मेदार हैं उन्हें इसकी थोड़ी भी चिंता नहीं है।छात्रावास में सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर है. छात्रावास परिसर में जो बोर लगा हुआ है वह लगभग 10 रोज से बंद पड़ा हुवा है । इसे लेकर छात्रवास के बच्चों ने कई बार अपने अधीक्षक को अवगत कराया है लेकिन अभी तक सिर्फ अस्वाशन ही मिला है
यही वजह है कि जिन बच्चों को छात्रावास में पढ़ने के लिए रखा गया है वह सुबह उठकर पानी की व्यवस्था में लगे रहते है।
वही इस पुराने कन्या छात्रवास भवन में अभी तक विभागीय छात्रवास का कोई बोर्ड एंव छात्रवास का नाम अंकित नही किया गया है जिससे आमजन ग्रामीणों को पता चले कि यह प्री मैट्रिक एस सी कन्या छात्रावास हैं।
*छात्रावास अधीक्षक ने क्या कहा*...
प्रीमैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रवास अधीक्षक -चाँदनी जयसिंघानिया से इन बच्चों की दर्द भरी कहानियां को लेकर गया तो उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लिखित में अपने विभागीय अधिकारी को दिया गया है उन्होंने आश्वासन दिया है कि
कल तक छात्रावास में पानी चालू हो जाएगा ।
