अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सरगांव पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, June 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सरगांव पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान..... देखिए खास खबर......

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सरगांव पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान..........


CG. Right Times news.............

साप्ताहिक बाजार में लोगों को किया जागरूक.......

पथरिया/सरगांव। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर थाना सरगांव पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 26 जून को थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने ग्राम बावली के खरसोला तिराहा स्थित साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों और बाजार में मौजूद लोगों को अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी से सतर्क रहने की समझाइश दी। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा*- ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और पूरे समाज के लिए गंभीर समस्या बन जाता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया।

सरगांव पुलिस के इस जनजागरूकता अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Pages