रामकाज करने पर अधम पक्षी जटायु को भी मिला बैकुण्ठ धाम - जगदगुरु रामान्दाचार्य.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, February 15, 2023

रामकाज करने पर अधम पक्षी जटायु को भी मिला बैकुण्ठ धाम - जगदगुरु रामान्दाचार्य.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



पथरिया - विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जोता मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा एवं ग्रामीणों के प्रयास से  लगातार 16 वे वर्ष श्रीराम चरित मानस परायण महायज्ञ का आयोजन हो रहा है 6 फरवरी से प्रारंभ इस महायज्ञ मे प्रतिदिन अलग अलग धाम से आये संतो द्वरा रामकथा का वाचन किया जा रहा है जिसमे साध्वी भक्ति प्रभा , मानस सुनम रामायणी , अनूप शास्त्री , आचार्य लोकेंद्र प्रसाद तिवारी , उपाचार्य प्रकाश तिवारी चित्रकूट धाम , और झांसी उत्तरप्रदेश , सतना मध्यप्रदेश से ग्राम जोता मे प्रवचन कर  मानव जीवन मे भक्ति के महत्व को समझा रहे है । महायज्ञ के नवमी दिवस पर   जगतगुरु रामान्दाचार्य कामतगिरी पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम जोता पहुचे और मंगवार तक रामायणपाठ कर भगवान राम की महिमा का वर्णन करते हुए कलयुग में जीवन जीने के तरीके और मोक्ष प्राप्ति के लिये सद्कर्म करने की सीख श्रोताओं को दिए। व्यास पीठ से ग्रामीणों को भक्तिज्ञान सुनाते हुए जगद्गुरु ने कहा कि मानव जीवन मे धर्म और सद्कर्म के रास्ते मे चलना चाहिए उन्होंने पक्षी राज जटायु की कथा का वर्णन कर बताया कि भगवान राम के पिता राजा दशरथ और माता जानकी के पिता जनक ने महायज्ञ कर आहुतियां दी फिर भी उन्हें देवलोक मिला बैकुण्ठ नही मिला वही धर्म और संस्कृति की रक्षा करने अपनी प्राणों को संकट में डालने वाले  अधम पक्षी जटायु को श्रीहरि ने अपना स्वरूप देकर बैकुण्ठ धाम भेजा ।इसलिये मानव मात्र को धर्म और सद्कर्म के करते हुए रामकाज मे लगना चाहिए तभी मोक्ष मिलेगा ।उन्होंने ग्रामीणों से अधर्मानुरूप व्यवहार करने को कहा जिससे समाज और देश मे रामराज्य स्थापित हो ।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल पहुचे दर्शन करने - 

सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक धरमलाल लाल कौशिक जगद्गुरु के दर्शन करने ग्राम जोता पहुचे महायज्ञ मे शामिल हुए कथा श्रवण करने के उपरांत जगद्गुरु रामान्दाचार्य से भेंट कर आशीर्वाद लिए और अपने निवास स्थान पर आमंत्रित किये । इस अवसर पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर और जोता ग्रामवासी  अपने ग्राम मे सन्तों को बुलाकर पूरे क्षेत्र को प्रभु कृपा का पात्र बना रहे जो अनुकरणीय है ।


Pages