लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत... देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, July 30, 2026

लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत... देखिए खास खबर....

 लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत.........

धरदेही के पास हुआ हादसा, चालक गंभीर घायल; देर रात तक क्रेन से चला रेस्क्यू अभियान..........


CG. Right Times news.............

पथरिया- मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरदेही के पास  गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरगांव से पथरिया की ओर लोहे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार कंडक्टर ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP-16-ZB-2645 गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सरगांव से पथरिया की ओर लोहे का सामान लेकर जा रहा था। ग्राम धरदेही के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे खेत में पलट गया।

हादसे के बाद ट्रक में लदा लोहे का सामान सड़क और आसपास बिखर गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस, डायल 112 एवं प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का सामान भरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाई आई। कंडक्टर का शव ट्रक के नीचे दबा होने से उसे बाहर निकालने के लिए देर रात तक क्रेन की सहायता से अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाद में ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।


*थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव ने बताया*- कि ट्रक के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।


Pages