सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखूरी के शास प्राथ वा पूर्व माध्य शाला में बुधवार को वार्षिकोत्सव माता उन्मुखीकरण सह विदाई समारोह का संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही 12 वर्षो से शास पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक के रूप गणेश कुर्रे जी ने अध्यापन कार्य कराया ज्ञात हो की गणेश कुमार कुर्रे जी एक उत्कृष्ट प्रधान पाठक व उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में जिला स्तर पर 2 बार सम्मानित हो चुके है तथा उनके कार्यकाल में प्रतिवर्ष छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड मॉडल तथा शैक्षणिक स्तर को सुधारने व शाला परिसर को स्वच्छ पौधारोपण आदि में अहम योगदान रहा जिनका स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शशी राजपूत रही। वही विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधान पाठक रहे गणेश कुर्रे रहे। कार्यक्रम के शुरुवात मां सरस्वती वंदना से हुई। साथ ही छात्र छात्राओं ने सुआ गीत, पंथी गीत, राउत नाचा व अन्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक की रंगारंग प्रस्तुति दिया। साथ ही छात्रों द्वारा इंटनेट, व्हाटशॉप, इंस्टाग्राम, फेसबुक से दूर रहने के लिए लोगो संदेश भी दिया। तत्पश्चात संकुल स्तर से आए हुए शिक्षकों ने गणेश कुर्रे सर सॉल व श्री फल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर गणेश कुर्रे जी ने अपने भूतपूर्व व वर्तमान छात्र छात्राओं तथा शिक्षक साथियों के साथ बिताए हुवे समय को याद करते हुवे सभी शिक्षको को भी सम्मान स्वरूप उपहार भेट किया और मध्यान भोजन बनाने वाली सभी रसोइया को साड़ी वा सफाई कर्मचारी को शर्ट भेट स्वरूप प्रदान किया। साथ ही पूर्व छात्रों व स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने गणेश कुर्रे जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके हाथों केक कटवा कर सम्मान किया गया। संचालकर्ता शास प्राथ शाला के प्रधान पाठक खेमसिंह राजपूत ने किया। साथ ही अतिथियों/शिक्षक साथी/गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त शास पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक दिनेश साहू ने किया और कहा कि आप सभी की गरिमामायी उपस्थिति में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह सफल हुई। इस अवसर पर शिक्षक मुरलीवर्मा, पुरनसिंह राजपूत, अजय राजपूत, देवचरण माण्डले, नरेश मरावी, रामप्रकाश लोधी,चेलाराम राजपूत, व्यसनारायण पटेल उपसरपंच, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डुकेश साहू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत, दौलत सिंह राजपूत, नितेश राजपूत, देवानंद राजपूत,गुलशन ध्रुव, परगराम राजपूत, देवनारायण राजपूत, रोहित ध्रुव व अधिक संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
