सरगुजा कलेक्टर द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी से अभद्र व्यवहार करते हुए किया गाली-गलौच...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 6, 2022

सरगुजा कलेक्टर द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी से अभद्र व्यवहार करते हुए किया गाली-गलौच...... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

सरगुजा कलेक्टर द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी से अभद्र व्यवहार करते हुए किया गाली-गलौच


अम्बिकापुर // सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार एक बार फिर सुखियों में आया है। कलेक्टर ने अपने ही विभाग 

जिला जनसंपर्क अधिकारी से अभद्र व्यवहार व गाली गलौच कर एसडीएम कार्यालय अटैच कर दिया है। जिला जनसंपर्क अधिकारी ने आयुक्त संघ से शिकायत करते हुए कहा है कि विगत 03 अगस्त की  शाम 07 बजे सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी को अपने कार्यालयीन कक्ष में बुलाकर कार्यक्रम कव्हरेज एवं समाचार को लेकर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए गाली-गलौच किया गया। इसके साथ ही धमकी दी गई कि तुम लोग कलेक्टर का पावर नहीं जानते अगर मेरे को गुस्सा आ गया तो तुम दोनो कहीं दिखाई नहीं दोगे। तुम लोग केवल सीएम का ही कार्य करते हो मेरे खिलाफ साजिश रचते हो कहते हुए बहुत ही अमर्यादित ढंग से पेश होकर बद्तमीजी की। इस संबंध में यह कहना है कि 2 अगस्त को कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश एवं बयान के आधार पर समाचार जारी किया गया। उक्त समाचार को कलेक्टर द्वारा असत्य करार देते हुए साजिश के तहत जारी करने की बात कहते हुए हमारे साथ अभद्र सलूक किया गया। कलेक्टर जिले का एक प्रमुख जिम्मेदार अधिकारी होता है उनके इस प्रकार के अभद्र व्यवहार से हम मानसिक रूप से प्रताड़ित और क्षुब्ध हैं। अगर इसके पश्चात हमारे साथ कोई भी अप्रिय घटना निर्मित होती है तो  पूर्ण जिम्मेदार कलेक्टर कुंदन कुमार जवाबदार होने की बात कही है।


Pages