अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पथरिया में महिला सम्मेलन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बालिकाएं सम्मानित...................
CG. Right Times news..............
पथरिया - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी द्वारा पथरिया मंगल भवन में महिला सशक्तिकरण को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बालिकाओं तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू तथा महिला एवं बाल विकास सभापति लोकेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगीत के साथ की गई।
अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा.....
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े ने कहा कि आज बेटियां सेना की तीनों शाखाओं—आर्मी, नेवी और एयरफोर्स—में अपनी सेवाएं देकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां देश को नई दिशा दे रही हैं। वहीं महिला एवं बाल विकास सभापति लोकेश साहू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है, ताकि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति........
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण को समर्पित नृत्य, कविता और भाषण जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा जारी प्रमाण पत्र बालिकाओं को वितरित किए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सम्मानित.......
कार्यक्रम में परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्योति सिंह ठाकुर, रिंकु सिंह ठाकुर,अर्चना सिंह ठाकुर, चमेली साहू, अश्वनी वर्मा, संजीव नेताम, कोमल साहू, मनीष साहू, चंद्रशेखर कौशिक, पार्षद इंद्रजीत यादव, गणेश प्रसाद सोनी, रघुनंदन कर्माकर, बलराम जायसवाल और महेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र खरे, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



