अखिल टोन्डर पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर.......
CG. Right Times news..........
मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती के तहत अखिल टोन्डर को एक बार फिर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली (ग्रामीण) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है।
यह निर्णय जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर, पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रत्याशी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति से लिया गया। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपने उद्बोधन में अखिल टोन्डर ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के हित में निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन प्रभारी, प्रवक्ता, महामंत्री, जिला सहसचिव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य कर चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सेतगंगा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व द्वारा पुनः विश्वास जताए जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद जिला मुंगेली से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
