मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष पद पर ग्वाल दास अनंत की नियुक्ति, संगठन मजबूती पर जोर........
CG. Right Times news...........
मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुसूचित जाति विभाग में पूर्व नगर अध्यक्ष पथरिया ग्वाल दास अनंत को जिला मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष (अ.जा.) पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, पूर्व में पथरिया से नगर अध्यक्ष रहे ग्वाल दास अनंत (निवासी वार्ड क्रमांक 13, बंजारी चौक, नगर पंचायत पथरिया, जिला मुंगेली) को तत्काल प्रभाव से यह दायित्व सौंपा गया है। उन्हें पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल ने विश्वास जताया है कि ग्वाल दास अनंत अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को भी संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
इस नियुक्ति की प्रतिलिपि कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।
