छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र भरपुर एक्शन और वालीवुड की तर्ज पर नजर आएगा.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, August 6, 2022

छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र भरपुर एक्शन और वालीवुड की तर्ज पर नजर आएगा.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

 छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र भरपुर एक्शन और वालीवुड की तर्ज पर नजर आएगा

मस्तुरीः छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र के निर्माता व निर्देशक उदय कृष्ण आज अपने सहयोगियों के साथ मल्हारः मस्तुरी प्रवास में थे। उन्होंने मां डिडिनेश्वरी देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ऊन्होने ने बताया की छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र एक पारिवारिक फिल्म है,जिसमें दो भाईयों का प्यार स्नेह दिखाई देगा। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के संस्कृति को विशेष रुप से ध्यान दिया गया है। इस कुरूक्षेत्र फिल्म में आपको भरपूर एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार करण खान ,दिलेश साहू नायक हैं ,अभिनेत्री की भूमिका में पुजा साहू,ज्योत्सना ताम्रकार दिखाई देंगी।

दर्शकों के मंनोरंजन के विशेष ध्यान रखते हुए फिल्म में एक्शन सीन ,रोमांटिक सीन छत्तीसगढ़ के हसीन वादियों में फिल्माया गया है।

यह फिल्म 12अगस्त को छत्तीसगढ़ केसिनेमाघरों में दिखाई जाऐगी आशा और विश्वास के साथ  मां डिडिनेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने हम अपने टीम के साथ मल्हार पहुंचे हैं।

फिल्म के निर्माता निर्देशक उदय कृष्ण के साथ ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मुकेश बंजारे,आशीष बर्मन, आसु यादव,मेलू,नीरज,गोलू यादव,रितुराज टंडन,बंशी भारद्वाज, विशाल बंजारे, सुरेंद्र घोष, ज्वाला बंजारे, चूक्कू,सहित फिल्म के टीम उपस्थित रहे।


Pages