मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जाने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार .....देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, August 4, 2022

मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जाने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार .....देखिए खास खबर

16 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने  किया गिरफ्तार....... 

CG. Right taimes news

पथरिया - थाना क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम बेलखुरी  में बुधवार की  1 बजे रात मवेशी से भरे ट्रक को बूचड़खाना ले जाने की सूचना पथरिया  पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ी। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया ।वहीं बाकी आरोपी  मौक़े से फरार हो गए ।आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही है।

पथरिया पुलिस से जानकारी के अनुसार क्षेत्र 

अवैध रूप से मवेशी परिवहन करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में बुधवार की रात में 1  बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखुरी  के तालाब मोड़ के पास अवैध रूप से ट्रक में मवेशी भरकर बूचड़खाना स्थानीय लोगों के मिली-भगत से ले जा रहे हैं। सूचना पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के  निर्देश पर पथरिया एसडीओपी साधना सिंह  के मार्गदर्शन पर पथरिया पुलिस की  संयुक्त टीम गठित कर ग्राम बेलखुरी  की ओर टीम रवाना किया गया ।

मवेशी ट्रक में भरकर  नागपुर रवाना होने की सूचना पर चारो तरफ आने जाने वाले रास्ते पर सघन नाकाबंदी करने के साथ साथ मौके पर पहुचकर चारो तरफ से ट्रक एंव आरोपियों का घेराबंदी किया गया ।लेकिन कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए ।  पुलिस ने   मवेशी से भरे ट्रक क्रमांक सीजी क्रमांक 04  जेडी  7848  से 16 नग भैंस जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये एंव ट्रक की कीमत लगभग  6 लाख रुपये जिसे जप्त कर पथरिया थाना लाया गया ।साथ ही आरोपी  साधेराम पिता समारू टंडन उम्र 55 निवाशी मारो थाना नांदघाट को गिरफ्तार कर आरोपी के ऊपर धारा 11 पशुक्रूरता के तहत न्यालय में पेश कर जेल भेज दिया गया ।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सीएम मालाकर ,  एएसआई दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव, आरक्षक रवि डाहीरे ,हालिस गेंदले ,राहुल यादव , विकाश  ठाकुर , राजतिलक बंजारे ,  टिकेश्वर ध्रुव, की भूमिका रही ।


Pages