भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 2, 2022

भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....देखिए खास खबर.....

 भारतीय किसान संघ विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.... 

CG. Right taimes news

 मुंगेली - भारतीय किसान संघ मुंगेली के द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के संबंध में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम से कलेक्टर  मुंगेली को ग्यापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष विवेकानंद साहू ,जिला संयोजक संजय परिहार जी ,जिला मंत्री भागमनी पात्रे जी ,जिला उपाध्यक्ष जय कुमार ओगरे जी ,जिला महामंत्री योगेश केशरवानी ब्लाक मंत्री मनुराज, कृष्णा साहू, सीयाराम साहू, रामचंद्र साहू जी ,गोपी साहू ,केशो साहू ,पीला राम , बाबूदास जोशी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे


1. यह कि मंडी मुंगेली में फसल का समर्थन मूल्य से कम दाम पर खरीदी न हो इसकी व्यवस्था सरकार के द्वारा की जावे । इस वर्ष अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण रबी फसल को काफी नुकसान हुआ है और उत्पादन भी कम आ रहा है । शासन के द्वारा क्षतिपूर्ति व किसी प्रकार से कोई मुआवजा नहीं दिया गया है । बावजूद इसके समर्थन मूल्य से कम दामों में घना की फसल को औने - पौने दाम में कृषि उपज मंडी मुंगेली में खरीदी किया जा रहा है जिससे कि किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 1000 / - रू . का नुकसान हो रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय है । इस पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी करने या कोई एजेन्सी नियुक्त कर खरीदी किया जाये । 2. यह कि ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के कारण किसानों के रबी फसल को काफी नुकसान हुआ है । अतः हमारी मांग है कि फसल बीमा की राशि अतिशीघ्र प्रदान करें । 3. यह कि रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया , डी.ए.पी. सुपर फास्फेट , पोटास को खुले बाजार में व्यापारियों के द्वारा औने - पौने दामों में बिक्री किया जा रहा है और किसानों को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है जिससे की किसानों को काफी नुकसान हो रहा है । शासन के द्वारा व्यापारियों के ऊपर किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है अतः मांग है कि खाद की कालाबाजारी को तत्काल रोक लगाई जाये एवं किसानों की उचित दामों में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराई जाए

4. यह कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित में यू.पी.आई. सेवा शीघ्र प्रारंभ किया जाये । 5. यह कि जिला भुंगेली के किसानों के द्वारा सम्बे समय से शक्कर कारखाने की मांग किया जा रहा है उक्त मांग पर भी कार्यवाही किया जाये । 6. यह कि जिला मुंगेली में फल सब्जी के संरक्षण के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था किया जाये । 7. यह कि आपके सरकार के द्वारा गुंगेली जिला में एथेनॉल प्लांट खोलने की घोषणा किया गया था अतः यथाशीघ्र इस पर योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कराया जाये । 8. यह कि आम जनता की सुविधा के लिए लम्बे समय से ग्राम चकरभट्ठा को उप तहसील बनाने की मांग किया जा रहा है क्योंकि ग्राम चकरभट्ठा के आसपास के ग्रामीणों को मुंगेली तहसील में अपने कार्य का संपादन कराने के लिए लगभग 30-35 किमी . लंबी दूरी का फासता है चूंकि ग्राम चकरभाट्ठा मुंगेली तहसील के बीच में होने से नवीन उप तहसील बन जाने से आम जनता को सुविधा होगी अतः ग्राम चकरभट्ठा को उप तहसील बनाने यथाशीघ्र कार्यवाही किया जाये । 9. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बन रहा नई सड़क ( ग्राम पंचायत टेमरी से ग्राम नारायणपुर तक ) अभी तक अपूर्ण है जिससे आसपास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ठेकेदार के द्वारा घटिया  कार्य के चलते कार्य पूर्ण होने से पहले पूल टूटना एवं सड़क उखड़ना शुरू हो गया है । उक्त निर्माण की गुणवत्ता जांच करायी जाये । 10. यह कि मुंगेली जिले में अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों को कृषि कार्य जैसे धान रोपाई में परेशानी हो रही है । 11. यह कि ग्राम भालापुर में नवीन सेवा सहकारी समिति खोला जाये । 12. यह कि जिले में सौर सुजला योजनांतर्गत सोलर पंप जिले के किसानों के यहां स्थापित किये जा रहे थे लेकिन विगत वर्ष से किसानों के बजाये गौठानों में दिया जा रहा है , अतः हमारी मांग है कि पूर्व में जारी कृषकों के लिए सौर सुजला योजना को अधिक लक्ष्य के साथ 3 . एच.पी. व 5 एच.पी. पुनः शुरू किया जाये ।


Pages