*संवाददाता मनोज कुर्रे कोटा बिलासपुर*
सरकार वाह वाही बटोरने सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गिरौदपुरी धाम को मोहरा बनाने का घृणित कार्य कर रहा है -
दिलदार सिंह खूंटे जिला अध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण
बलौदाबाजार - गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल पैदा हो गया है वही सामाजिक स्तर पर कई प्रकार से देखा जा रहा है जिसमे पहला प्रतिक्रिया के रूप मे अजीत जोगी युवा मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर जिलाध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि झुठ मुठ का वाह वाही लूटने के लिए सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गिरौदपुरी धाम को मोहरा बनाने का घृणित कार्य कर रहे है, यह सब चुनाव नजदीक आता देख समाज को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। गिरौदपुरी पहले से ही धाम के नाम से जाना जाता है सभी सरकारी होर्डिंग में गिरोदपुरीधाम लिखा हुआ है, वैसे भी कोई भी धार्मिक स्थल धाम के नाम से ही जाना जाता है। वही खूंटे ने कहा अगर वास्तव में छत्तीसगढ़ लबरा कांग्रेस सरकार अगर सतनामी समाज की इतनी बड़ी हितैसी है तो लाखो लोगो की भावना का सम्मान करते हुए बिलाईगढ़ और कसडोल ब्लॉक को मिलाकर गिरौदपुरी के नाम से एक नया जिला घोषित करे और जिसका मुख्यालय गिरौदपुरी ही होना चाहिए तभी उसकी सार्थकथा है और पूरे क्षेत्र का समुचित विकास होगा। कांग्रेस लबरा सरकार पहले ही बिलाईगढ़ को अलग कर सारंगढ़ में जोड़कर लोगो की भावना को ठेस पहुंचा चुकी है। कांग्रेस सरकार सतनामी समाज के लोगो के साथ खेल खेलना दिखावा करना बंद करे। वैसे भी यह सरकार पूरी तरह दलित विरोधी सरकार है जब से ये सरकार बनी है तब से ज्यादा अत्याचार उत्पीड़न सतनामी समाज के उपर हो रहा है। आये दिन समाज के धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे है। किसी को भी झूठे आरोप में फसाया जा रहा है उनके पार्टी के पदाधिकारी खुले आम सतनामी समाज के गंगा प्रसाद मार्कण्डेय को इतना प्रताड़ित किये की उसे आत्महत्या करना पड़ा और आज भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है।वही पाटन की घटना हो चाहे धरमपुरा का मामला हो यहां तक कि संवैधानिक आयोगों में भी जो अनुसूचित जाति के आयोग है जिसमे नियुक्ति नही कर रहा है। जिससे कांग्रेस सरकार के आस में लोग न्याय की आस में इधर उधर भटक रहे है छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार और उसके अनुसूचित जाति के मंत्री मौन साधे बैठे है।
