भागवत कार्यक्रम मे बिल्हा छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला हुए शामिल... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 31, 2022

भागवत कार्यक्रम मे बिल्हा छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला हुए शामिल... देखिए खास खबर

भागवत श्रवण मात्र से ही मिल जाता है पुण्य- राजेन्द्र शुक्ला..... 


CG. Right taimes news

पथरिया- विकाशखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत रमतला में सरपंच तोपसिंह राजपूत के परिवार द्वारा पूर्वजो की स्मृति में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है । स्व. गया प्रसाद राजपूत के वार्षिक श्राद्ध में आयोजित भागवत कार्यक्रम में भागवत श्रवण करने क्षेत्र के कांग्रेस नेता और मंडी बोर्ड बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ग्राम रमतला पहुँचे। जहाँ राजेन्द्र शुक्ला ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की और राजपूत परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। उपस्थित श्रद्धालुओं और कथा श्रवण करने बैठे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ला में कहा कि श्रीमद भागवत कथा के आयोजन स्थल में भगवान श्रीकृष्ण जी सातो दिन अपने व्यांगमय रूप मे विराजमान रहते है और यह समय मानव जीवन का सबसे विशेष समय होता है । श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानवजीवन में किये पापो से मुक्ति मिलती है और साथ ही यह पुण्य प्राप्ति का एक सुगम मार्ग है ।

इस अवसर पर ग्राम सरपँच तोपसिंह राजपूत , युवक कांग्रेस महासचिव मुकेश साहू समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Pages