भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे ने कहा की प्रदेश भर में गब्बर फिल्म की तरह लूट रहे निजी अस्पताल वाले आऊष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी ले रहे हैं परिजन से पैसे.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 31, 2022

भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे ने कहा की प्रदेश भर में गब्बर फिल्म की तरह लूट रहे निजी अस्पताल वाले आऊष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी ले रहे हैं परिजन से पैसे.... देखिए खास खबर

 मनोज कुर्रे की खास रिपोर्ट 

भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे ने कहा की प्रदेश भर में गब्बर फिल्म की तरह लूट रहे निजी अस्पताल वाले आऊष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी ले रहे हैं परिजन से पैसे




 दुर्ग - भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे ने कहा प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में जमकर लूट मची है यहां मरीजों  के परिजनों को महंगे इलाज के नाम पर लूटने का खेल बदस्तूर  जारी है वहीं लूटने के लिए कई अस्पतालों आम जनों के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में गोलमाल करने का तरीका भी ढूंढ निकाला है*



*आपने अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर देखी होगी उसी फिल्म की तरह ही यहां मरीजों के परिजनों से मरीज की मौत के बाद भी मोटी रकम जमा कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है दरअसल अभी का ही  मामला भिलाई का  सामने आया है जहां अस्पताल प्रबंधक ने बलोद जिले के चिकलाकसा गांव से आए सुहागा बाई के परिजनों से आयुष्मान कार्ड में इलाज के नाम पर उनसे ₹62000 रुपए जमा भी कराया व डेढ़ लाख की दवाई भी खरीदवाई गई* 


*एक रिपोर्ट के मुताबिक परिजनों ने एंबुलेंस चालक की सलाह पर 16 जुलाई को मरीज सुहागा बाई को भिलाई के निजी अस्पताल में एडमिट कर दिया गया  अब मरीज के मौत के बाद आरोप लगाते हुए मृतका के बेटे कमलेश ने  बताया कि मरीज को दाखिल करते वक्त निजी अस्पताल ने कहा था कि ₹30000 तक में इनका इलाज हो जाएगा और शेष रकम आयुष्मान कार्ड के तहत कार्ड से काट लेंगे*


*परिजनों के अनुसार सुहागा बाई के इलाज शुरू करने के बाद मृत्यु होने से 2 दिन पहले मृतिका को अचानक सीरियस कंडीशन बताकर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट किया उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 16 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक पीड़ित परिवार से लगातार दबाव व इलाज का पैसा जमा करा लिया लेकिन इसका उन्हें कोई बिल नहीं दिया लेकिन अब मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल उन्हे बिल थमा दिए गए वहीं पीड़ित परिवार सुबह से दोपहर तक अस्पताल प्रबंधन के सामने अपनी बात रखने की कोशिश करता रहा परिवार का आरोप है कि उन्हें ना तो सही बिल मिला है और ना ही सही ईलाज वहीं इस मामले में* 


भारतीय समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलदार सिंह खुटे ने कहा छत्तीसगढ़ के प्रदेश में ऐसा कितने दिनों से ऐसे निजी अस्पतालों के मनमाने ढंग से आयुष्मान कार्ड के नाम पर अवैध तरीके से इलाज का कारनामा उजागर सामने आ रहा है जिसकी शासन प्रशासन को इसके ऊपर कोई उचित कार्यवाही करते देखा नहीं जा रहा है वही प्रदेश अध्यक्ष खूंटे ने कहा की ऐसा अस्पताल का लाइसेंस तुरंत  रद्द कर देना चाहिए बहुत ही निंदनीय और दुखद घटना है।


Pages