सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
राजेश्वरी ने ईलाज के लिये सरकार व समाजसेवी से लगाई गुहार...शरीर की बीमारी देख रूह कांप जाएगी
राजेश्वरी की शरीर, त्वचा ले चुकी है पेड़ की छाल मानो पत्थर का रूप
बिलासपुर //राजेश्वरी ने अपनी गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए सरकार से गुहार लगाई है। राजेश्वरी की शरीर की बीमारी देख लोगो की रूह कांप गए है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र घनघोर जंगल दुर्गम क्षेत्र जहां रास्ता नहीं, इंद्रावती नदी पार कर अंदरूनी इलाके के पहुँच मार्ग से राजेश्वरी की गांव पहुँचती जाती है।
राजेश्वरी की परिवार गरीब परिवार के होने के कारण उनका ईलाज नही हो पा रही है। राजेश्वरी अपनी बीमारी को लेकर अपने जीवन में काफी हताश एवं परेशान है। राजेश्वरी की शरीर धीरे-धीरे करके त्वचा पेड़ की छाल मानो पत्थर का रूप ले रही है, राजेश्वरी अब घर से निकलना, अपने दोस्तों के साथ खेलना पूरी तरह से बंद हो चुकी है तथा ईलाज नही होने के कारण काफी ज्यादा असहनीय दर्द भी हो रहे है। जिससे राजेश्वरी को चलने, फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहे है। राजेश्वरी के परिवार ऐसे क्षेत्र में निवासरत है जहां शासन की कई योजनाओ से वंचित है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां ना आय के साधन है ना बिजली जैसी कई अन्य सुविधा है। इसके बावजूद भी राजेश्वरी के पिता इलाज में कमी नहीं किया। राजेश्वरी की इलाज के लिए लोग जहां बताये वहां तक उनकी पिता इलाज के लिए पहुंचते रहे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा लाइलाज बताया जा चुका है। 09 वर्ष की राजेश्वरी ऐसी स्थिति परिस्थिति की सामना कर रही है , चलने फिरने से लेकर दर्द का सामना करती है क्या इसके लिए कोई सरकार की योजना नहीं है , क्या इसके लिए शासन प्रशासन आगे नही आना चाहते है कोई एनजीओ नहीं है क्या इसे शिक्षा स्वास्थ्य योजना का अधिकार नहीं है। बिलासपुर जिले के यूटूबर ब्रजराज रजक ने बताया ने हसदेव बचाओ छत्तीसगढ़ पैदल लिफ्ट यात्रा के दौरान कु. राजेश्वरी से मुलाकात किया। यूटूबर रजक ने बताया कि
राजेश्वरी के बारे 02 साल पहले अखबार के माध्यम से प्राप्त हुआ था। इसके बाद यूटूबर रजक ने निर्णय लिया और कु. राजेश्वरी के गांव व घर पहुँचकर उनकी बारे में जानकारियां हासिल किया। उन्होंने बताया कि राजेश्वरी की हाल ही में स्वास्थ्य बहुत ही गंभीर है। इसके इलाज के लिए कोई भी व्यक्ति व समाजसेवी अभी तक आगे नही आये है। अगर कोई समाजसेवी मदद करने के लिए इछुक है तो वहां बिलासपुर यूटूबर ब्रजराज रजक के मोबाइल नंबर 8435812837 में संपर्क कर मदद के लिए आगे आ सकते है। इसके बारे मे अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब ब्रजराज रजक सर्च कर वीडियो देख सकते है।

