सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मोतिमपुर और ठेलकी में तहसीलदार ने लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पथरिया - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को पथरिया विकासखंड के ग्राम ठेलकी , मोतिमपुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरगांव तहसीलदार देशकुमार कुर्रे ने गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का निर्देश किये । ग्राम ठेलकी में 25 आय प्रमाण पत्र एंव जाती प्रमाण पत्र का तहसीलदार द्वारा तत्काल निराकृत किये । साथ ही ग्राम में पेंशन एंव आवास का पैसा नही मिलने की शिकायत पर पंचायत सचिव को निराकरण करने का निर्देश दिए । इसी तरह ग्राम मोतिनपुर के ग्रामीणों ने स्कूल में नवीन बोर खनन , सीसी रोड निर्माण , स्कूल में अहाता निर्माण एंव ग्राम में विधुत पोल की मांग रखी जिसे तहसीलदार द्वारा सभी समस्या का निराकरण करने की बात कही । जन चौपाल कार्यक्रम में सरगांव तहसीलदार देशकुमार कुर्रे , सरगांव थाना प्रभारी , एंव पंचायत सचिव के साथ समस्त ग्रामवासिय उपस्थित रहे ।
