देश की सेना में अग्नि वीरों की भर्ती पर विरोध जताया..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, June 27, 2022

देश की सेना में अग्नि वीरों की भर्ती पर विरोध जताया..... देखिए खास खबर

 तखतपुर से टेकचंद कारड़ा की खास रिपोर्ट 



तखतपुर-देश की सेना में अग्नि वीरों की भर्ती पर विरोध जताते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आन्दोलन किया  गया और इस योजना का विरोध किया गया। धरना प्रदर्शन में विचार रखते हुए तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के पास किसी भी योजना को लागू करने या संचालित करने का कोई अनुभव नहीं है। सपने की तरह योजना ले आते हैं और उसका खामियाजा पूरे देश की जनता भुगतती है।  इस बार तो प्रधानमंत्री मोदी ने हद ही कर दी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर दिया। इतना ही नहीं बेरोजगारों को भी गुमराह कर सेना में अग्नि वीरों के नाम से भर्ती करने की योजना शुरू करने जा रही है।  कांग्रेश इसका विरोध करती है।इस योजना से एक तो देश की सुरक्षा तंत्र से खिलवाड़ होगा वही यह बेरोजगारों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होगा।पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास किसी कार्य का अनुभव नहीं होता उनके कार्य का हर जगह विरोध होता है और यही हाल है भाजपा की केंद्र की सरकार का।जिनके पास कोई भी अनुभवी नेता नहीं है जो केंद्र की शासन को पहले संभाला हो।जनता को गुमराह करके भले ही सत्ता में आ गई परंतु देश के लिए यह भारी नुकसान है। जिला पंचायत जितेंद्र पांडे ने कहा कि पहले तो भाजपा की केंद्र की सरकार देश में  लोगों को जात पात के नाम से बांट रहे थे और जब उनकी इस नीति को जनता समझ गई तो अब सेना मैं भी वह इस बांटने की नीति को लागू करने पर उतारू है। परंतु कांग्रेस पूरे देश में इसका तब तक विरोध करेगी जब तक इस योजना को सरकार वापस नहीं ले लेती।कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने कहा कि इस सरकार को देश की चिंता नहीं है पूरे देश को निजी करण कर कुछ चंद उद्योगपतियों का जेब भरने में लगी हुई है।वह अब सेना को भी इस ओर ले जा रही है और ऐसा कर देश के सुरक्षा तंत्र को कमजोर कर रही है ऐसे नीति का कांग्रेस विरोध करती है और तब तक विरोध करेगी जब तक कि इस नीति को केंद्र की सरकार वापस नहीं ले लेती। कार्यक्रम को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी देवागन,ब्लाक अध्यक्ष सकरी राजू साहू, अभयूदय तिवारी, सुरेश सिंह ठाकुर,टेकचंद कारडा,  सुनील शुक्ला, शारदा् साहू, जगमोहन ठाकुर, अनिल कौशिक ने भी संबोधित किया।आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री सुनील जागडे ने किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास, विमला जागडे, मुकीम अंसारी,हरविंदर सिंह हूरा, सुनील आहूजा, लछमी यादव, संदीप पटेल, चन्द्रप्रकाश देवागन, अजय लूथर, नटटू जायसी, उमाशंकर सिगरौल, हेमंत कश्यप, विकी कश्यप, अजमेर अली, बिसाहूराम कश्यप, बिरझेराम सिगरौल, मोहित ठाकुर, अभिषेक पाण्डेय, शैलेन्द्र निर्मलकर, जितेन्द्र राज, रवि देवागन, दिनेश देवागन, संजय गुप्ता, पवन पाण्डेय, शाबीर जायसी, अवधेश शुक्ला, अतुल गुप्ता, सत्यम ताम्रकार, सुखदेव कुर्रे, राजू ठाकुर, आकिल रिजवी, करीम कुरैशी, मोहम्मद जावेद, मनोज ठाकुर, शिवेन्द्र कौशिक, विद्यानंद छेदाम, प्रमोद निर्मलकर, सुनीता बंजारे, सरस्वती मानिकपुरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Pages