सिलदहा में शासकीय योजनाओं पर उठे सवाल: जनदर्शन में ग्रामीणों ने की जांच की मांग..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Saturday, March 28, 2026

सिलदहा में शासकीय योजनाओं पर उठे सवाल: जनदर्शन में ग्रामीणों ने की जांच की मांग..... देखिए खास खबर......

सिलदहा में शासकीय योजनाओं पर उठे सवाल: जनदर्शन में ग्रामीणों ने की जांच की मांग............


CG. Right Times news.............

पथरिया - जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलदहा में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर को संयुक्त आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियमों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि पात्र हितग्राहियों पर अनावश्यक निर्माण कार्य का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं कुछ मामलों में पुराने मकानों को जीर्ण-शीर्ण दर्शाकर नए आवास के नाम पर राशि आहरित किए जाने की बात भी सामने आई है।

इसके अलावा, सीसी रोड निर्माण कार्य में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत सड़क को आम रास्ते के बजाय निजी भूमि की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राथमिक शाला अटल चौक में काटता है चिकन.......

मामले में एक और गंभीर शिकायत अटल चौक के पास संचालित एक चिकन सेंटर को लेकर सामने आई है। ग्रामीणों ने यहां फैली गंदगी और अपशिष्ट के कारण स्वास्थ्य पर खतरा होने की आशंका जताई है। साथ ही, इस केंद्र में बाल श्रम कराए जाने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच के लिए स्वतंत्र टीम गठित की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Pages