मनियारी नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की मौके पर मौत.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, March 29, 2026

मनियारी नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की मौके पर मौत.... देखिए खास खबर


तखतपुर क्षेत्र के सूरीघाट गांव की घटना, पुलिस जांच में 


बिलासपुर - छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त (45 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे मनियारी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें।

इसी दौरान जैसे ही मायाराम का पैर पानी में पड़ा, वह खुद ही करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह खुद को संभाल नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि करंट लगाकर मछली पकड़ना न केवल अवैध है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है, जिससे जान का जोखिम बना रहता है।


Pages