जिला कांग्रेस के सचिव: *बिहारी सिंह टोडर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, June 28, 2022

जिला कांग्रेस के सचिव: *बिहारी सिंह टोडर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए..... देखिए खास खबर

 संवाददाता मनोज कुर्रे कोटा


*जिला कांग्रेस के सचिव: *बिहारी सिंह टोडर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


बिलासपुर - तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बिहारी सिह टोडर रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रचार्य आर.के. पटेल जी थे, विशिष्ट अथिति के रूप में पर्व सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव जी और जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र खांडे जी थे, सर्व प्रथम अतिथियों ने सरस्वती माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया, अतिथियों व प्राचार्य द्वारा नवमी और ग्यारहवीं के नव प्रवेश हुए छात्र, छात्राओं का तिलक लगाकर केक कटवाकर स्वागत करते हुए पुस्तक वितरण किये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहारी सिह टोडर ने उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टाप को संबोधित करते हुए कहा कि दो साल कोरोना काल के कारण आप लोगो की पढ़ाई लिखाई नही हो पाई है इस वर्ष आप लोगो को अच्छे से पढ़ाई करनी है और मैरिड लिस्ट में नाम लाना है और अच्छे नम्बरो से पास होकर अपने अपने माता, पिता और इस स्कूल का नाम रोशन करना है और स्कूल के डिसिप्लिन के अनुसार स्कूल आना है और इसके लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यापक गण - अजित तिवारी, एल केरकेट्टा, अनिता वर्मा, इंदिरा कश्यप,कमलेश शर्मा, अनिता सिह, मांडवी उपाध्यय, कुशकन्या दुबे, चित्रलेखा भास्कर, निलय गुप्ता, एस.पी.सोनी, ज्ञान प्रकाश दर्शन लिपिकगण- एस.के.बंजारे, हरिशंकर उजागर, हेमचंद सिदार सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।


Pages