मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यआतिथि में छतीसगढ़ निषाद समाज प्रांतीय संगठन का दस जुलाई को होगा सपथ ग्रहण,
CG. Right taimes news
रायपुर - छ. ग. निषाद समाज नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई 2022 को इंडोर स्टेडियम रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न होना सुनिश्चित किया गया है नवनिर्वाचित प्रदेश उप संगठन सचिव नंद कुमार निषाद सरपंच डूमरपाली ने बताया की, विगत दिनों मछुआ कल्याण बोर्ड कार्यालय रायपुर में छ. ग. निषाद समाज नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारी एम पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी का विशेष बैठक आयोजन किया गया जिस बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जुलाई 2022 को होने वाले छ. ग. निषाद समाज नव निर्वाचित प्रांतीय संगठन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन को मुख्य अतिथि एवं रविंद्र चौबे कृषि एवं मछली पालन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं गिरीश देवांगन जी अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन को अति विशिष्ट अतिथि , एमआर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन को अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शकुंतला साहू संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधायक कसडोल, व आनंद निषाद जी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, नेहरू राम निषाद पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है,
यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 10 जुलाई 2022 दिन रविवार को आयोजन करने का निर्णय लिया गया, इस कार्यक्रम में निषाद समाज नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारी एवं पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी को जिला बार आमंत्रण करने का प्रभार दिया गया ,समाज के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंग निषाद ने प्रदेश भर के निषाद समाज जिला, ब्लाक, क्षेत्रीय समिति सभी समाजिक पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ, प्रदेश, जिला, ब्लाक, परिक्षेत्र के वर्तमान व पूर्व सभी पदाधिकारी व समाज के सभी लोगो को 10 जुलाई 2022 इंडोर स्टेडियम रायपुर सपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने व लोगो को लाने उपस्थित करवाने की अपील की है, मछुआ कल्याण बोर्ड रायपुर कार्यालय में प्रदेश संगठन प्रांतीय निषाद समाज के यह विशेष बैठक में मुख्य रुप से एम. आर. निषाद, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छःग शासन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, कुंवर सिंह निषाद, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवम संसदीय सचिव विधायक गुण्डरदेही, नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री कैवर्त,उमाशंकर निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोहर लाल निषाद प्रदेश महासचिव, अशोक निषाद प्रदेश कोषाध्यक्ष, अशोक निषाद प्रदेश संगठन सचिव, अशोक निषाद प्रदेश उपसंगठन सचिव, नंदकुमार निषाद प्रदेश उपसंगठन सचिव, गिरधर लाल निषाद प्रदेश सचिव, जानकी निषाद प्रदेश सचिव , मुन्नी लाल निषाद प्रदेश आडिटर, व समाज के पूर्व प्रांतीय संगठन के सभी पदाधिकारी तथा निषाद समाज के जिला पदाधिकारी गण रायपुर बैठक में उपस्थित थे!

