सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
प्रदेश अध्यक्ष अमित गौत्तम के जन्म दिवस पर स्वास्थ केंद्र में निःशुल्क फल वितरण
पिथौरा- छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा के स्थानीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण द्वारा जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचारार्थ मरीजों को फल, बिस्किट वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा फल वितरण के संदर्भ में उपस्थित पत्रकार जानकारी दी कि छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौत्तम का आज 28 जून को जन्मदिन अवसर पर निःशुल्क फलों का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर शाम 6 बजे गौत्तम जी के जन्मदिवस पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर बधाई दी जाएगी। आज फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बलराज नायडू, जिला उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरेशी , ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चन्द्राकर, उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा, गोविंद शर्मा ,ललित मुखर्जी ,सन्तोष गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव , हेमसागर, सहित सदस्यगण उपस्थित थे।
