सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया- थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोकड़ी के खेत में लगे आम के पेड़ पर गांव के ही युवक का शव पेड़ में लटकने की खबर में गांव में कौतूहल मच गया। पेड़ में शव को फांसी के फंदे में देख ग्रामीण दंग रह गए और घटना की जानकारी पथरिया पुलिस को दी ।पुलिस ने बताया कि घटना लगभग गुरुवार रात 7 बजे का है। । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फांसी लगे युवक मृतक अजय मरकाम पिता त्रिलोचन मरकाम उम्र 21 वर्ष ग्राम कोकड़ी ने गांव के खेत में आम के पेड़ पर साड़ी से फासी लगाकर अपनी जान गवा दी ।पुलिस ने बताया कि मृतक के मरने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है उनके परिजनों से पूछताछ पुलिस कर रही है। घटना स्थल से जांच पंचनामा कर पोस्ट मॉडम करने के बाद शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया।
