महाअष्टमी पर हवन कर कन्याओं को आयुक्त ने कराया भोज..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, April 9, 2022

महाअष्टमी पर हवन कर कन्याओं को आयुक्त ने कराया भोज..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर आयुक्त व कर्मचारियों ने उन्हें भोज कराया


दुर्ग- नगर पालिक निगम परिवार द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन शनिवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया। माँ दुर्गा मंदिर निगम परिसर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मंदिर में उपस्थित सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।दुर्गा अष्टमी पर आयुक्त ने निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में कन्याओं को भोज कराकर मां दुर्गा से निगम परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,सहायक अभियंता आर.के.पालिया, सहायक अभियंता एस डी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, लेखा अधिकारी आरके बोरकर,वीरेंद्र ठाकुर,अनिल सिंह योगेश सूरे,सत्यनारायण शर्मा,शुभम गोईर,ईश्वर वर्मा,लव कुश,श्रीमती लता यादव,दामिनी भुवाल,अनिता साहू,सुनीता राजपूत,योगेंद्र वर्मा,हिना यादव,रश्मि यादव,प्रेमलता सोनकर,श्रवण कुमार शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी।


Pages