चैत्र नव रात्रि के पर्व पर नौ दिन का भजन कार्यक्रम में शामिल हुई मंजू वोरा..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, April 8, 2022

चैत्र नव रात्रि के पर्व पर नौ दिन का भजन कार्यक्रम में शामिल हुई मंजू वोरा..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

महिलाओं के द्वारा नौ दिन का भजन कार्यक्रम

दुर्ग/ आर्य नगर दुर्ग की महिलाओं द्वारा ट्विकल किड्स स्कूल में नौ दिन का भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें  महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर पूजा पाठ में शामिल हो रही है। इस कड़ी में आज मुख्य अतिथि के रूप में  शहर विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा शामिल हुई होकर मौजूद सभी महिलाओं को चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी, डॉ. मानसी गुलाटी ने भजन गाकर लोगों का दिल जीत लिया, समाजसेवी नीलु सिह एवं ब्रांड एम्बेसडर नविता शर्मा ने  अपने नृत्य कला से माता जी के भजन का आनंद लिए 

अतिथि के स्वागत की कड़ी में मंच संचालन नविता शर्मा ने किया, मुख्य अतिथि मंजू वोरा को चुनरी ओढा कर मंडली की वरिष्ठ सदस्य पदमा दीक्षित ने  स्वागत किया, वरिष्ठ समाज सेवी नीलु सिह का स्वागत स्कुल की प्राचार्य ज्योति तनना के द्वारा चुनरी ओढा कर किया गया 

भजन में मंगला , शास्त्री, नीरु आनंद, उषा आनन्द, आशिमा, हीरा गौरी , तारा , मंजू पुरोहित, इंदु बेन , निर्मला राठौर, कमला ,इंदु सोनछत्रा, सुशीला बेन, दमयंती बेन आदि बहुत संख्या में महिलाएं उपस्थिति रहे। इस अवसर पर मंजू वोरा ने स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया।


Pages