ग्राम पंचायत कुधुरताल में क्रिकेट फायनल पुरुष्कार वितरण की, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, March 13, 2022

ग्राम पंचायत कुधुरताल में क्रिकेट फायनल पुरुष्कार वितरण की, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू.... देखिए खास खबर


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


*मुंगेली* लोरमी विधानसभा के ग्राम पंचायत कुधुरताल में क्रिकेट समापन के अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू शामिल हुई। उन्होंने सरपंच राजेश्वरी सतीश पात्रे के साथ विजेता उपविजेता टीम सहित अन्य खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार वितरण की। आयोजन में 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें प्रथम विजेता टीम रहे बांधी को 7100 रुपए एवं शील्ड एवं द्वितीय उपविजेता टीम कुधुरताल को 5100 रुपए व शील्ड तथा तृतीय परसवारा टीम को 3100 रुपये के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि फाईनल मैच के विजेता रहे बाँधी टीम को बधाई दी। 

एवं उपविजेता टीम कुधुरताल एवं परसवारा को हताश ना होकर पुनः सफलता के लिए कोशिश करने के लिए खिलाड़ियों को खेल खिलाड़ी जिन्दाबाद के नारे लगाई ।उन्होंने कहा कि खेल से हमारे शरीर में तंदूरूस्ती आती है, मानसिक तनाव कम होता है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सतीश पात्रे, लक्ष्मी ठाकुर, रूपचंद टंडन गोविंदा नवरंग नीलेश राजा मुकेश संदीप यमन धर्मेंद्र रिंकू संतोष दिलेश्वर देवराज धनराज खेम दास धरमपाल गोविंदा सहित अन्य अनुपस्थित रहे। उक्त आयोजन की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।


Pages