धोबी समाज का तहसील स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, March 13, 2022

धोबी समाज का तहसील स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



बेमेतरा - तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न- जूनी सरोवर ग्राम ढनढनी तहसील नवागढ़ जिला बेमेतरा (छ.ग.) में धोबी समाज का तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्व प्रथम स्वच्छता के जनक बाबा संत गाडगे जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव  गुरूदयाल सिंह बंजारे जी उपस्थित रहे। तथा धोबी समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख राशि की घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता धोबी समाज के अध्यक्ष  मनोज निर्मलकर ने की। तथा समाज को संगठित होकर समाज में धोबी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर प्रदेश महासचिव  कृष्ण कुमार निर्मलकर, संभागीय अध्यक्ष  पुरूषोत्तम निर्मलकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, रामनाथ निर्मलकर, भागीरथी निर्मलकर,  दीनेश निर्मलकर, तिजउ निर्मलकर, महावीर निर्मलकर,गिरधारी निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।


Pages