चिटफंड कंपनी के पैसा वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता संघ अंबिकापुर से बस्तर दंतेवाड़ा तक करेंगे आंदोलन - गगनकुंभकार
CG right times news
*रायपुर - छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ का महादेवघाट लक्ष्मण झूला गाडन रायपुरा में प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार के नेतृत्व में बैठक रखा गया बैठक में प्रदेशभर से संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक में चर्चा किया गया कि पूर्व में पैसा वापसी के लिए किए गए आंदोलन धरना में भूपेश बघेल जी अंबिकापुर संभाग से बस्तर दंतेवाड़ा संभाग तक निवेशक अभिकर्ता के द्वारा आयोजित धरना रैली में उपस्थित होकर कांग्रेस की सरकार बनाने पर निवेशक की पैसा वापसी का वादा किया था लेकिन 3 वर्ष बीत जाने पर भी एक दो कंपनी के अलावा अन्य और कोई कंपनी की पैसा वापसी नहीं हुई है जिस वादा को याद दिलाने छ. ग. अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ अंबिकापुर से बस्तर दंतेवाड़ा तक संघ के बैनर तले धरना रैली आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है, सर्व प्रथम अंबिकापुर संभाग के बलरामपुर जिला में 18 अप्रेल,को व कोरिया जिला 19 अप्रेल, सूरजपुर जिला 20 अप्रेल, जसपुर जिला 21 अप्रेल, अंबिकापुर जिला 22 अप्रेल, 2022 पांच जिला में धरना प्रदर्शन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक सरगुजा संभाग के सभी जिला में आंदोलन किया जाएगा फिर बस्तर संभाग के सभी जिला में आंदोलन कर रायपुर दुर्ग बिलासपुर संभाग के जिलों में भी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए रणनीति बनाई गई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कंपनी में फंसे लोगों को विश्वास है की भूपेश सरकार हमारी पैसा वापसी करेगी लेकिन 3 वर्ष बीत जाने पर पैसा वापसी नहीं हुई है जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है, राज्य के भूपेश सरकार द्वारा किए गये वादे व चुनावी जनघोष्णा पत्र के क्रमांक 34 में किए संकल्प को याद व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्टीय नेता राहुलगांधी जी ने बस्तर संभाग के आमसभा में किए वादे को याद दिलाने के लिए वादा निभाओ आंदोलन संघ के बैनर तले करने का निर्णय लिया गया है प्रदेशभर से कंपनियों में फंसे लोग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार के नेतृत्व में अंबिकापुर से बस्तर दंतेवाड़ा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर में विशाल धरना आंदोलन करने के निर्णय लेते हुए रणनीति बनाई हैं जिला में आंदोलन धरना कर मुख्यमंत्री / राज्यपाल/प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा, प्रदेश अध्यक्ष कुंभकार ने कम्पनी में फसे निवेशकों को धरना आंदोलन में उपस्थित होने की अपील किए है, महादेव घाट रायपुरा बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद प्रदेश सचिव ईश्वर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सारथी कोरिया अध्यक्ष अनिल साहू अंबिकापुर अध्यक्ष अजर राम चौधरी जसपुर जिला अध्यक्ष निर्भय विश्वकर्मा, सूरजपुर अध्यक्ष अमरजीत रजवाड़े सचिव कुंजल रजवाड़े बलरामपुर अध्यक्ष नूर हसन अली सुकमा अध्यक्ष वेट्टी देवा राम प्रदेश महिला अध्यक्ष बेला तेलाम जांजगीर चांपा देव कुमार साहू के साथ सभी जिला के जिला व प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें *
