सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
नीलू स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साह एवं उमंग से खेली फूलो की होली
दुर्ग:- नीलू स्व सहायता समूह द्वारा रंगपंचमी होली उत्सव धूमधाम से मनाई गई. नीलू स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नीलू सिंह के मार्गदर्शन में फूलों की होली खेली गई. इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने होली गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश की. होली से जुड़ी लघु नाटिका में महिलाओ और बच्चों का द्वारा बेहतर प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम नीलू महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नीलू सिंह का किया सम्मान, साथ ही और फुलों की होली के साथ मनाया होली मिलन समारोह में सभी महिलाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई। संगीत का आयोजन किया गया जिसमें नंदनी राय ने संगीत में बाज़ी मारी।
समूह की महिलाएं 15 साल से नीलू स्व सहायता समूह में जुड़ी हुई हैं और हर काम मिलकर करती है।समुह की महिलाएं अपने समूह की अध्यक्ष नीलू सिंह से बहुत खुश रहती है क्योंकि उनके कारण उन्हें रोजगार मिला है और वो सब महिला उनकी बहुत इज्जत करतीं हैं उन्हें सम्मान देती है।इस आयोजन कार्यक्रम में मंजु सिंह अनिता, सोनाली, सविता साहू, मुस्कान, मुस्कान सिंह, नेहा, आरुषि सिंह,नंदनी, धनलक्ष्मी,नीतू,आंचल, पुजा,पुनम, करिश्मा,शरधा, और भी काफी लोग शामिल होकर अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

