सरस्वती सायकल योजना के अंर्तगत वशीउल्लाह शेख के हांथो 119 छात्राओं को वितरित हुआ सायकल.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, March 11, 2022

सरस्वती सायकल योजना के अंर्तगत वशीउल्लाह शेख के हांथो 119 छात्राओं को वितरित हुआ सायकल.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया- सरस्वती साइकिल योजना के तहत विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलिकापा के 119 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया. साइकिल की चाबी मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे. साइकिल वितरण के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कैपा सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्य वशिउल्ला शेख उपस्थित रहे.।


वशिउल्ला शेख ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ है. अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं. पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं. ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने 


बालिकाओं ने कहा कि साइकिल मिलने से वे बहुत खुश है. अब उनके समय की बचत होगी. साथ ही स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी. बालिकाओं ने बताया कि पहले वे कई किलोमीटर दूरी तय करने से थका जाती थी. इसका असर उनके पढ़ाई पर भी पड़ता था. अब साइकिल मिल जाने से बहुत कुछ अच्छा होगा. साइकिल से जाने से थकावट नहीं लगेगी. समय की बचत के साथ घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा।


Pages