*मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट
*मुंगेली-* 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मुंगेली ग्रामीण मंडल के ग्राम रोहरा खुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही मंचीय कार्यक्रम आयोजित करके कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू जी शामिल हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर सम्मान किया। अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने वादा किया था होली 10 मार्च से होगी, जिसे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा भी किया। साथ ही युवाओं का मार्गदर्शन करके पार्टी को नई ऊंचाईयों में पहुंचाने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड्डा जी का बहुत बड़ी योगदान रहा। जिला पंचायत सदस्य ने युवाओं के द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि चारों दिशाओं से भाजपा को आशिर्वाद मिला। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता कृष्णा तिवारी, ईश्वर सिंह राजपूत, महामंत्री राजीव श्रीवास ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की बारी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने किसी भी पार्टी नही रोक सकती। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जेठू सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज, युवा नेता गुलशन सिंह राजपूत, किशन सिंह राजपूत, दिनेश सिंह राजपूत,कल्पन सिंह,मदन सिंह, तुलसी सिंह,लाल सिंह,चंद्रशेखर सिंह,सुरेन्द्र सिंह भास्कर श्रीवास उपस्थित रहे। मंच संचालन केदार सिंह राजपूत ने किया। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।