सड़क पर रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, March 11, 2022

सड़क पर रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली // कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर सड़क पर रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन (चिल्ड्रन-इन-स्ट्रीट-सिचुएशन) कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विगत दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने कहा कि जीवनयापन के लिए रोज कमाने खाने वाले, सड़क पर आश्रय लिए हो, भिक्षावृति एवं कचरा उठाने जैसे काम करते हों ऐसे बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए हमें कार्य करना है। उन्होने कहा कि एकीकृत बाल संरक्षण योजनांतर्गत मार्गदर्शी निर्देशों के अनुसार प्रवर्तकता की अनुशंसा के लिए सड़क पर रहने वाले बच्चों के पालन पोषण एवं देखरेख हेतु अनुमोदन समिति का गठन किया गया है। ऐसे बालक,बालिका जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो एवं अपने जीवन-यापन हेतु रोज काम रोजगार करने पर मजबूर हो। ऐसे बालक,बालिका जो सड़क पर अनिम्न स्तर के आहार एवं जीवन परिस्थितियों के कारण कुपोषण, मादक पदार्थों का सेवन, हिंसा, अत्याचार, लैंगिक शोषण का शिकार हों, ऐसे बालक,बालिकाओं का चिन्हांकन, सर्वेक्षण एवं पुर्नवास के संबंध में कार्यवाही की जायेगी। ऐसे बच्चे जिसे बाल कल्याण समिति द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्कता वाले बालक घोषित किया गया हो जिनकी प्रविष्टि बाल स्वराज पोर्टल में की गई हो योजना हेतु पात्र होगें। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सामाजिक सदस्य, विशेष किशोर पुलिस इकाई के बाल कल्याण अधिकारी एवं चाइल्डलाइन के अधिकारी उपस्थित थे।


Pages