नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को जन-आंदोलन बनाएंगे, लोरमी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, April 15, 2026

नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को जन-आंदोलन बनाएंगे, लोरमी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर..... देखिए खास खबर......

 नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को जन-आंदोलन बनाएंगे, लोरमी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर.........


33% आरक्षण से गाँव की बेटियों को मिलेगा नेतृत्व का अवसर, हर जिले में चलेंगे जागरूकता अभियान.....


CG. Right Times news........

लोरमी - केंद्र सरकार की ‘नारी शक्ति वंदन योजना’ के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लोरमी नगर में भव्य ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास ने किया। यह पदयात्रा माता महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ठाकुर देव मंदिर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं नारी शक्ति के प्रतीक रूप में दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इससे लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से गाँव की बेटियों को नीति-निर्माण में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है, जिसका उद्देश्य घर-घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि बेटियां राष्ट्र का भविष्य हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, श्रमिक और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना ही मुख्य लक्ष्य है।

रत्नावली कौशल ने जानकारी दी कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास ने कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि इस पदयात्रा को जन-आंदोलन का रूप देना होगा। जब तक समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक विकसित भारत का संकल्प अधूरा रहेगा।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से बेटी बढ़ाओ’, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘33% आरक्षण-महिला सम्मान’ जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण ऊर्जामय बना रहा।

गरिमामयी सहभागिता..........

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर, मीडिया प्रभारी श्रीमती पूजा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती सुशीला जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा का समापन ठाकुर देव मंदिर परिसर में राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण के नारों के साथ हुआ।


Pages