जनगणना: मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 01 मई से 30 मई तक.... देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, April 15, 2026

जनगणना: मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 01 मई से 30 मई तक.... देखिए खास खबर.....

 जनगणना: मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 01 मई से 30 मई तक, पोर्टल के माध्यम से स्वगणना 16 से 30 अप्रैल तक


CG. Right Times news.........

ऑनलाइन जानकारी भरने पर नागरिकों को मिलेगी यूनिक आइडी.......


मुंगेली -  कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना कार्य अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल, द्वितीय चरण 19 से 21 अप्रैल तथा तृतीय चरण 22 से 24 अप्रैल तक संपन्न होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देशवासियों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे संसाधनों के बेहतर आबंटन और विकास कार्यों की प्रभावी योजना बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजनों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

     जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रीतेश अहिरवार ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित होगी। नागरिक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से चाही गई अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारियां 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वयं भर सकते हैं। आनलाइन जानकारी करने पर नागरिकों को एक यूनिक आइडी मिलेगी, जिसे सर्वे के दौरान अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। इस बार पहली बार नागरिक स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना डेटा ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। प्रगणक स्वगणना आईडी का सत्यापन कर प्रविष्टियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए अधिकृत वेबसाइट https://se.census.gov.in/⁠ निर्धारित की गई है।


Pages