किसान परिवार की महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान.... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, April 13, 2026

किसान परिवार की महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान.... देखिए खास खबर......

किसान परिवार की महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान,नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाएगा क्रांतिकारी बदलाव : दक्ष वैद्य साहू........


CG. Right Times news...........

मुंगेली - भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि भारतीय नारी ने सदियों से परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सीमित रही। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” इस असंतुलन को दूर कर महिलाओं को संवैधानिक रूप से समान अधिकार प्रदान करेगा और उन्हें विकास की मुख्यधारा में स्थापित करेगा।

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और वे नीति-निर्माण में सीधे तौर पर शामिल हो सकेंगी। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, कृषि क्षेत्र और श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी।

श्री साहू ने कहा कि यह अधिनियम केवल राजनीतिक आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्टार्टअप, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह और डिजिटल साक्षरता जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण, सहायता और अनुदान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने आगे बताया कि किसान परिवारों की महिलाओं को कृषि उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण और बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर में “नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर नुक्कड़ सभाएं, चौपाल, सोशल मीडिया अभियान और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि इस अधिनियम का क्रियान्वयन पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला सशक्त नहीं होगी, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा।

अंत में दक्ष वैद्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” की भावना को आधुनिक युग में साकार करता है। भाजपा किसान मोर्चा और हिन्द सेना युवा ब्रिगेड इस पहल को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Pages