भटगांव की पंथी पर झूमे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ........
बाबा गुरु घासीदास’ की लगाई जयकार — मुंगेली का बढ़ा मान.......
CG. Right Times news.............
मुंगेली - मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के भटगांव की पंथी नृत्य टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में देशभर से आए कलाकारों और किसानों के बीच भटगांव की पंथी ने अपनी अलग पहचान बनाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंथी नृत्य की प्रस्तुति देखकर इतने अभिभूत हुए कि वे खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर परम पूज्य गुरु घासीदास जी की जयकार भी लगाई। उनकी इस भावनात्मक प्रतिक्रिया ने कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
यह आयोजन उन्नत एवं कृत्रिम खेती की तकनीकों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने भाग लेकर नई कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।
भटगांव की पंथी टीम को इस कार्यक्रम में नागपुर स्थित एससीजेडसीसी (SCZCC) के सौजन्य से आमंत्रित किया गया था, जिसमें श्री भोजचंद पाटले के सहयोग से लक्ष्मीकांत जड़ेजा (अध्यक्ष, लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति) के नेतृत्व में कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
पंथी नृत्य की इस प्रस्तुति की अन्य राज्यों से आए कलाकारों की तुलना में अधिक सराहना की गई, जिससे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से मुंगेली जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा।
इस अवसर पर पंथी पार्टी भटगांव के कलाकारों में भोजचंद पाटले, प्रदीप ओगरे, पप्पू ओगरे, घनश्याम ओगरे, नरोत्तम घृतलहरे, जीवन जोशी, फूलचंद ओगरे, लोकचंद ओगरे, कांता जांगड़े, अनीश ओगरे, वीरेंद्र ओगरे, विनोद टंडन, रामनिवास जांगड़े, अजय चेलकर सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

