मुंगेली में सनसनीखेज अंधा कत्ल का खुलासा ..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, March 30, 2026

मुंगेली में सनसनीखेज अंधा कत्ल का खुलासा ..... देखिए खास खबर......

मुंगेली में सनसनीखेज अंधा कत्ल का खुलासा संपत्ति हड़पने की साजिश मे भाई ही निकले मास्टरमाइंड, 11 आरोपी गिरफ्तार........


CG. Right Times news............

मुंगेली,- जिला पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर से लापता सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों सहित 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड मृतक के सगे भाई और परिजन ही निकले, जिन्होंने संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से साजिश रची थी।

*सीसीटीवी और ‘त्रिनयन एप’ से मिला सुराग*....

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आधुनिक तकनीक और ‘त्रिनयन एप’ की मदद से मामले की जांच की। जिले के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध हुंडई ईऑन कार मृतक का पीछा करते हुए दिखाई दी। वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

*अपहरण कर सुनसान जगह पर की हत्या*...

जांच में सामने आया कि 21 मार्च को दामोदर राजपूत को झांसे में लेकर बुलाया गया और मनोहरपुर के सुनसान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार में रखकर कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर रेत में दफना दिया गया।

*संपत्ति के लिए रची गई थी पूरी साजिश*...

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की करोड़ों की जमीन और सोना हड़पने के लिए परिजनों ने ही सुपारी देकर हत्या करवाई। आरोपियों ने पहले मृतक और उसके बेटे के बीच विवाद पैदा किया और फिर फर्जी नोटरी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति अपने नाम करवाने की कोशिश की।

*हत्या के बाद रचा गया भटकाने का प्लान......

आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि यह भ्रम फैलाया जा सके कि वह साधु बनकर कहीं चला गया है।

*सुपारी, वाहन और अन्य सामान जब्त*......

पुलिस ने आरोपियों से 96 हजार रुपये की सुपारी राशि, घटना में प्रयुक्त हुंडई ईऑन कार, स्पेशियो गोल्ड कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त की है।

*इन धाराओं में मामला दर्ज*...

थाना लालपुर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 103(1), 140(2) और 238 के तहत अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका*...

इस जटिल मामले को सुलझाने में साइबर सेल और विभिन्न थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह मामला पारिवारिक लालच और रिश्तों के टूटते भरोसे की एक भयावह मिसाल बनकर सामने आया है, जहां संपत्ति के लिए अपनों ने ही हत्या की साजिश रच डाली।


Pages