चंदली में आज से तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ एवं गुरु दर्शन मेला शुरू..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 5, 2026

चंदली में आज से तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ एवं गुरु दर्शन मेला शुरू..... देखिए खास खबर.......

 चंदली में आज से तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ एवं गुरु दर्शन मेला शुरू..........

CG. Right Times news............

 कैबिनेट मंत्री युवराज गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि..........


मुंगेली - जिला के विकासखंड पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदली में आज 6 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ एवं गुरु दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर निर्माणकर्ता स्वर्गीय मंगलदास बघेल जी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र पं. मानकुमार बघेल, पूर्व सरपंच दिनादास बघेल, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न होगा।

मेले के दौरान सुप्रसिद्ध सतनाम ग्रंथ प्रवक्ता पं. डॉ. रमेश घोषले (पं. फलित राम सुपुत्र), पोड़ी बिल्हा, जिला बिलासपुर द्वारा सतनाम ग्रंथ पर प्रवचन दिए जाएंगे। इसके साथ ही सतनाम धर्म से जुड़े सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री परम पूज्यनीय श्री युवराज गुरु खुशवंत साहेब जी रहेंगे, जबकि राजमहंत के. डी. बंदे जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती चित्ररेखा जांगड़े (जनपद अध्यक्ष, पथरिया), पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास दास अनंत (पथरिया) सहित अनेक गणमान्यजन शामिल होंगे। कार्यक्रम में संतोष घृतलहरे जी (अध्यक्ष, नवजीवन सतनामी समाज समिति, सरगांव), श्री उज्जैन बंदे जी (ब्लॉक अध्यक्ष, अखिल भारतीय सतनाम सेना), श्री हजारीलाल भारद्वाज (जनपद सदस्य, बिल्हा), गयाराम टंडन जी, श्री नारायण प्रसाद शांडे जी एवं श्री उत्तम शांडिल्य जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस प्रकार रहेगी कार्यक्रम..........


6 फरवरी (शुक्रवार): अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ, रात्रि में बालक-बालिकाओं द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति।

7 फरवरी (शनिवार): कथा रसपान, रात्रि में लोक कला मंच “जन जागृति लखुवाडिह” द्वारा रतिराम ओगर एवं उषा ट्रान की संगीतमय प्रस्तुति।

8 फरवरी (रविवार): कैबिनेट मंत्री परम पूज्यनीय श्री युवराज गुरु खुशवंत साहेब जी के करकमलों से सतनाम धर्म ध्वजा पालो चढ़ाया जाएगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।


Pages