राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Monday, September 21, 2026

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 




मुंगेली  - पथरिया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय अंजोर भारत छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की स्मृति में प्रदान किया गया।

शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे को यह सम्मान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त होने से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों ने श्री जोल्हे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे ने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।


Pages