पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का मुंगेली दौरा, लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश....... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 3, 2026

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का मुंगेली दौरा, लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश....... देखिए खास खबर........

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का मुंगेली दौरा, लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश.......


CG. Right Times news..............

मुंगेली - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने मंगलवार को जिला मुंगेली का प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना जरहागांव, सायबर सेल, अपग्रेडेट कंट्रोल रूम, फिंगर प्रिंट शाखा एवं थाना सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

प्रवास के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सर्वप्रथम थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना रजिस्टरों की जांच कर थाना प्रभारी, विवेचकों  को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाश चेकिंग की प्रविष्टि रोजनामचा एवं तख्ती में स्पष्ट रूप से दर्ज करने, थाना परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रजिस्टर अद्यतन रखने तथा सीसीटीएनएस एवं सायबर पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।


इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के संवाद सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कीर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

*समीक्षा बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश.......


पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने प्रथम प्रवास के दौरान जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया—

सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने के प्रभावी उपाय

अपराध नियंत्रण में सायबर तकनीक का अधिकतम उपयोग

बीट प्रणाली के माध्यम से आम नागरिकों से संपर्क एवं आसूचना संकलन

सशक्त एप के माध्यम से चोरी गए वाहनों की पतासाजी एवं बरामदगी

थाना/चौकी स्तर पर अनुभव क्यूआर कोड से जनता का फीडबैक

बेसिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु नियमित गश्त व पेट्रोलिंग, आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी, रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई तथा बीट प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर मामलों में स्वयं विवेचना कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

सशक्त एप से मिली बड़ी सफलता...........



बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सशक्त एप्लीकेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से लावारिस एवं चोरी गए वाहनों की त्वरित पहचान संभव है। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों—विशेषकर चोरी, लूट, डकैती एवं वाहन चोरी के मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी पर विशेष जोर दिया। सशक्त एप के माध्यम से जिले में 05 मोटरसाइकिलों की बरामदगी होने पर मुंगेली पुलिस की सराहना करते हुए बधाई दी गई।

उन्होंने सायबर अपराधों पर कड़ा रुख.........

मीटिंग के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सायबर सेल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एनसीसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, म्यूल बैंक खातों एवं फर्जी सिम जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की रिकवरी तथा स्कूल-कॉलेजों में सायबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया।

हाईटेक कंट्रोल रूम और फिंगर प्रिंट शाखा का निरीक्षण..........

पुलिस महानिरीक्षक ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का भ्रमण कर रिकार्ड दुरुस्त रखने एवं आमजन से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपग्रेडेट कंट्रोल रूम, जिले में लगे हाईटेक कैमरों एवं फिंगर प्रिंट शाखा का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए फिंगर प्रिंट स्टाफ को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला विशेष शाखा का भी निरीक्षण किया गया।


Pages