नारी शक्ति का सशक्त बजट:- रत्नावली कौशल.... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 3, 2026

नारी शक्ति का सशक्त बजट:- रत्नावली कौशल.... देखिए खास खबर.......

 नारी शक्ति का सशक्त बजट:- रत्नावली कौशल........


CG. Right Times news..........

महिला सशक्तिकरण कोष में 1.5 लाखकरोड़,शिक्षा-स्वास्थ्य-परिवहन में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक प्रावधान.........


मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने केंद्रीय बजट 2026 की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है और शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सहित सभी प्रमुख सेवाओं के विस्तार के लिए ठोस एवं दूरदर्शी प्रावधान करता है।


रत्नावली कौशल ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत महिला सशक्तिकरण कोष में 1.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान, लाड़ली बहन योजना का विस्तार, घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए विशेष फंड तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु स्टार्टअप सीड फंड जैसे कई क्रांतिकारी कदम शामिल हैं, जो नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में 50 लाख महिलाओं के लिए नि:शुल्क डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, इंजीनियरिंग व मेडिकल पाठ्यक्रमों में आरक्षण बढ़ाकर 33 प्रतिशत, तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई गति दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग, मातृ स्वास्थ्य किट का वितरण और 10,000 नए महिला स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

परिवहन क्षेत्र में भी महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। रत्नावली कौशल के अनुसार, हवाई अड्डों पर महिला प्रतीक्षालय, रेलवे में महिला कोटा 30 प्रतिशत तक बढ़ाने, तथा ग्रामीण सड़क नेटवर्क में महिला चालक प्रशिक्षण योजना जैसे प्रावधान सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट ग्रामीण महिलाओं के उत्थान को भी मजबूती देता है। डेयरी और हस्तशिल्प इकाइयों के लिए 25,000 करोड़ रुपये का बूस्टर पैकेज, नारी विद्यालय योजना के माध्यम से 1 करोड़ बालिकाओं को उच्च शिक्षा, तथा टीकाकरण व पोषण कार्यक्रमों के विस्तार से महिलाओं के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

अंत में रत्नावली कौशल ने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट प्रत्येक महिला को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएगा। उन्होंने सभी महिला बहनों से योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करने की अपील की।


Pages