बहन से बातचीत के शक में युवक को चाकू मारकर हत्या, मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर.... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, February 4, 2026

बहन से बातचीत के शक में युवक को चाकू मारकर हत्या, मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर....

बहन से बातचीत के शक में युवक को चाकू मारकर हत्या, मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार.....


दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू व खून लगे कपड़े जब्त.......


CG. Right Times news..........

मुंगेली - जिले के थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरहदा में घटित हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फरहदा निवासी कोमल साहू (19 वर्ष) की हत्या बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर हुए विवाद में की गई थी। इस मामले में हितेश उर्फ हरिओम कश्यप एवं जयपाल उर्फ कल्लू साहू को आरोपी बनाया गया है।

ऐसे हुई वारदात.........

प्रार्थी अर्जुन साहू (20 वर्ष) ने थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो-ढाई माह पूर्व जयपाल साहू द्वारा उसकी बहन से बातचीत करने के संदेह को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात करीब 10.30 बजे, खरवोरवा तालाब पार ग्राम फरहदा के पास जयपाल साहू ने अर्जुन साहू और कोमल साहू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इसी दौरान हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने अपने पास रखे बटनदार चाकू ने अर्जुन साहू के पेट एवं हाथ की उंगली पर हमला किया, वहीं कोमल साहू के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल कोमल साहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद.......

घटना की सूचना पर थाना जरहागांव में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/26 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, मोबाइल तथा खून लगे कपड़े गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए। आरोपियों के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई।

आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल.......

हितेश उर्फ हरिओम कश्यप, पिता रामनिवास, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी बजरंगपारा, जरहागांव

जयपाल उर्फ कल्लू साहू, पिता रामेश्वर साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा

को दिनांक 03 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर 04 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।

*इनकी रही अहम भूमिका.........

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि लखीराम नेताम, लव सिंह ध्रुव, प्र.आर. महेश राज, देवकुमार डिडोरे, लक्ष्मण यादव, आरक्षक उमेश सोनवानी, सुशांत पाण्डेय, राजचंद्र जोशी, जितेंद्र ठाकुर, पेखन गेदले, विजय साहू, रोहित पटेल तथा सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Pages