तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल.... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 12, 2026

तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल.... देखिए खास खबर......

 लोरमी तहसील में ‘प्रशासनिक संग्राम तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल.......

CG. Right Times news.............

मुंगेली। जिले की लोरमी तहसील इन दिनों प्रशासनिक टकराव का केंद्र बन गई है। तहसीलदार और राजस्व अमले के बीच बढ़ते विवाद ने कामकाज को प्रभावित कर दिया है। राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी संघ ने तहसीलदार शेखर पटेल पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

संघ का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के साथ लगातार अमर्यादित व्यवहार और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में पिछले तीन दिनों से राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे तहसील कार्यालय का कामकाज ठप पड़ गया है और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष एस. किशन महिलांग के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यस्थल की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मामला राज्य महिला आयोग तक भी पहुंचने की जानकारी सामने आई है।


वहीं दूसरी ओर, तहसीलदार संघ और कुछ कोटवारों ने तहसीलदार शेखर पटेल के समर्थन में आवेदन देकर आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह विवाद प्रशासनिक अनुशासन और कार्यप्रणाली से जुड़ा है, जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने मामले की जानकारी होने की पुष्टि की है और उचित जांच व समाधान का आश्वासन दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस बढ़ते ‘शीत युद्ध’ को समाप्त कर पाएगा और कर्मचारियों को सुरक्षित व सम्मानजनक कार्य वातावरण मिल पाएगा। फिलहाल, कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।


Pages